UP से राज्यसभा के लिए सुधांशु त्रिवेदी निर्वाचित, जेटली के निधन से खाली हुई थी सीट

[object Promise]

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी बुधवार को उत्तरप्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। त्रिवेदी को बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के इसी साल निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। त्रिवेदी को छोड़ किसी भी सदस्य ने इस सीट से नामांकन नहीं भरा था।

यूपी के कई मंत्रियों की मौजूदगी में त्रिवेदी को निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा गया। त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बेहतरीन काम हो रहा है। झांसी एनकाउंटर पर कहा कि विपक्ष ने राजनीति में दुर्दांत अपराधियों को स्थापित किया। अब वे एनकाउंटर को फर्जी बताते हैं तो इसे जनता भलीभांति समझती है।

उल्लेखनीय है कि त्रिवेदी लंबे समय से प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब यूपी के मुख्यमंत्री थे, तब त्रिवेदी उनके करीब आए और उनके भाजपा अध्यक्ष बनने पर बतौर सलाहकार उनकी भूमिका चर्चा में रही। त्रिवेदी वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी टिकट के प्रबल दावेदार थे। लखनऊ निवासी त्रिवेदी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी करने के बाद कई यूनिवर्सिटी में पढ़ाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *