हमीरपुर। जानकारी के मुताबिक वाक्या हमीरपुर के कुरारा इलाके का है। गांव का एक परिवार मजदूरी के लिए कानपुर गया हुआ है। इस परिवार की 11 साल की मासूम बच्ची घर में अकेली थी। शुक्रवार रात कुछ बदमाश घर में घुसे और बच्ची को उठाकर गांव से बाहर ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने कब्रिस्तान के पास उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह गांव वालों को कब्रिस्तान के पास बच्ची की लाश पड़ी मिली। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची के परिवारीजनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी प्रयागराज जोन एसएन साबत को मौके पर भेजा है।
गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बच्ची के कपड़े फटे हुए थे व शरीर पर चोटों के निशान थे। शव देखते ही गांव वालों में आक्रोश फैल गया। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन गांव वालों ने चार घंटे तक लाश नहीं उठने दी। बच्ची के घर वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।
एसपी के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया।हमीरपुर एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्वाट टीम, डाग स्क्वॅाड समेत 5 टीमें बनाई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वह खुद गांव के हालातों पर नजर रख रहे हैं।
Leave a Reply