UP में इन दिग्गज उम्मीदवारों के लिए 12 मई को डलेगा वोट

[object Promise]

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019  के छठे चरण में  समाजवादी पार्टी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जैसे दिग्गजों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। छठे चरण में जिन सीटों के लिए मतदान होना है, उनमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं। इनमें से आजमगढ़, सुलतानपुर, फूलपुर और प्रयागराज देश की नजरें हैं।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार आजमगढ़ चुनाव लड़ रहे हैं।

इस सीट से उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जीत दर्ज कराई थी। इस बार सपा को बसपा का भी साथ है, जिसके कारण सपा की जीत का अंतर बढ़ सकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने अखिलेश के मुकाबले के लिए भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल निरहुआ को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।सुलतानपुर से इस बार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनाव मैदान में है।

पिछली बार इस सीट से मेनका के पुत्र वरुण गांधी ने जीत दर्ज की थी। मां-बेटे ने इस बार सीटों की अदला-बदली कर ली है। मेनका के खिलाफ गठबंधन की ओर से चन्द्रभान सिंह यादव मैदान में हैं। तो कांग्रेस ने संजय सिंह को यहां से चुनाव लड़कार मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है। इलाहाबाद लोकसभा सीट से सांसद श्यामाचरण गुप्ता के सपा में चले जाने से भाजपा ने यहां से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीदवार बनाया है।अभी हाल में हुए कुंभ का श्रेय लेने के लिए भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है। जबकि सपा ने पिछड़ा कार्ड खेलते हुए राजेन्द्र पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है।

कभी भाजपा से चुनाव लड़ चुके योगेश कांग्रेस के टिकट पर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में हैं। फूलपुर सीट पर भी सभी की निगाहें हैं।2014 के चुनाव में मोदी लहर में यहां से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने जीत दर्ज की थी। इस सीट पर भाजपा की यह पहली जीत थी। लेकिन उपचुनाव में गठबंधन ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी। इस पर भाजपा ने केशरी देवी पटेल को चुनाव मैदान में उतारा है, तो गठबंधन के उम्मीदवार पंधारी यादव हैं।

कांग्रेस ने दिवंगत सोनेलाल पटेल के दामाद पंकज निरंजन को टिकट देकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। छठे चरण का मतदान 12 मई को सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। कुल 2़ 53 करोड़ मतदाता 177 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में होने वाले मतदान के लिए कुल 16998 मतदान केंद्र और 29076 मतदान बूथ बनाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *