UP पुलिस हुई महिला सुरक्षा को लेकर सजग, अब रात में सुरक्षित पहुंचाएगी घर

[object Promise]

लखनऊ। हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर और सजग होने जा रही है। अब रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए उप्र पुलिस की आपात सेवा 112 की पुलिस रिस्पोंस विकल (पीआरवी) का संचालन किया जाएगा।

उप्र पुलिस की आपात सेवा 112 के एडीजी असीम अरूण ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यदि कोई महिला सडक़ पर अकेली हो, पुलिस के आपात नंबर 112 पर सुरक्षा मांगती है तो उसे एस्कार्ट करके उसके गन्तव्य तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिलों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

यह महिला पीआरवी आपातकाल में महिलाओं का सहयोग करेगी। इसके संचालित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय यूपी की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि पीआरवी में कुल चार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। दो महिला एक पुरुष व एक चालक को तैनात किया जाएगा।

हैदराबाद की घटना के बाद अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए यह पहल की है। देहरादून के एसएसपी ने किसी भी महिला को 112 में सुरक्षा मांगने पर उसे घर तक पहुंचाने को कहा है। इसके अलावा पंजाब के कुछ जिलों और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी इस तरह की योजना संचालित हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *