लखनऊ। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के निधन के बाद आज लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धरना दिया।
लखनऊ में विधानसभा के बाहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धरना देने के दौरान कहा कि यह अत्यंत निंदनीय घटना है। यह एक काला दिन है। बीजेपी सरकार यह पहली घटना नहीं है। सीएम ने विधानसभा में कहा था कि अपराधियों को छोड़ दिया जाएगा, वे एक बेटी की जान नहीं बचा पाए।
अखिलेश यादव ने आगे बताया कि जब तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्य के गृह सचिव और डीजीपी इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक न्याय नहीं होगा। कल हम उन्नाव बलात्कार मामले को लेकर राज्य के सभी जिलों में एक शोक सभा करेंगे। यादव ने यह धरना 11 बजकर चालीस मिनट पर दिया है। क्योंकि उन्नाव रेप पीडिता ने 11 बजकर चालीस मिनट पर दम तोड़ा था।
Leave a Reply