UP के इन 15 जिलों में बढ़ी INTERNET बैन की सीमा

[object Promise]

लखनऊ । नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा बड़ा फैसला किया गया है। लखनऊ सहित कई जिलों में सोमवार को 12 बजे तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी। इसके मद्देनजर मोबाइल ऑपरेटर्स को गृहमंत्रालय द्वारा आदेश भेजे गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बरेली, मऊ, संभल, आजमगढ़, आगरा, कानपुर, उन्नाव, मुरादाबाद, प्रयागराज जिले में सोमवार दोपहर 12 बजे तक बंद कर दी गई हैं।

Monalisa Sexy Dance Video : सेक्सी गर्ल Monalisa के सेक्सी डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगायी आग, ठुमकों ने फैंस को किया पागल

जानकारी के मुताबिक, कई अन्य जिलों में भी इंटरनेट सेवाओं को बंद रखने का फैसला वहां के डीएम पर छोड़ा गया है। स्थितियों के अनुरूप वे इंटरनेट सेवाओं को प्रतिबंधित कर सकते हैं। लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने शनिवार शाम कहा कि लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं 23 दिसंबर तक निलंबित कर दी गई हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। इन घटनाओं में तकरीबन 11 लोगों की मौत होने की खबर है। हिंसा के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अबतक तकरीबन तीन हजार लोगों को हिरासत में लया है। जिन जिलों में ज्यादा तनाव है, वहां के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले 21 जिलों में शनिवार रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद रखने का निर्देश था। हालांकि, स्थितियों को देखते हुए कुछ जगहों पर इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।

Neha Sharma Sexy video : नेहा शर्मा का सेक्सी वीडियो देख फैंस की फटी रह गयी आंखें, हाॅट अवतार देख फैन्स का छूटा पसीना !

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में शुक्रवार को कानपुर , मेरठ, बिजनौर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, भदोही, बहराइच, फर्रूखाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, वाराणसी और संभल में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। यहां धारा 144 का उल्लंघन करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए।

यूपी के कई जिलों में नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हो रही हिंसा को ध्यान में रखकर लगाई धारा 144

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *