लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में हो रहे अपराधों की एक लिस्ट बनाकर योगी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? आपको बता दें कि यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब प्रियंका ने यूपी के अपराधों के बारे में योगी सरकार पर हमला किया है। इससे पहले भी उन्होंने अपराधों की लिस्ट बनाकर यूपी सरकार से सवाल किया था।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश को लेकर अब बेहद गंभीर हो गई हैं। उत्तर प्रदेश की इन दिनों खराब कानून-व्यवस्था पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रश्न किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराधों के बढ़ते आंकड़ों पर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोला है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि क्या योगी सरकार ने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। इस पर कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। रोज एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने पूछा, क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। प्रियंका ने हिंदी में ट्वीट करते हुए राज्य में विभिन्न आपराधिक घटनाओं की खबरों वाले एक कोलाज की तस्वीर भी पोस्ट की है।
क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस महासचिव प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार पर हमला बोल रही हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह सरकार से प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर सवाल किया था।
Leave a Reply