उन्नाव। जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन रविवार को उग्र रूप ले लिया । मुआवजे की मांग को लेकर भड़के किसानों ने पावर सब-स्टेशन के पास रखे पाइपों में आग लगा दी। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी हलकी झड़प हो गई। आपको बताते जाए कि उन्नाव में ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों मुआवजा नहीं मिलने पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर किसानों ने आरोप लगाया कि यूपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्प की ट्रांस गंगा सिटी परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के लिए उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रदर्शकारी किसानों की मांग है कि उन्हें उनकी जमीन का उचित मुआवजा दे दिया जाए।
उन्होंने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने बाद में पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाईं और पथराव भी किया। 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 5 लोग पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आज एक वाहन में आग लगा दी गई।
आपको बताते जाए कि शनिवार को उग्र किसानों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस दौरान प्रदर्शकारी किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया। प्रदर्शकारी किसानों की मांग है कि मौजूदा वक्त के हिसाब से उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
Leave a Reply