SSG 2019 एप्प पर फीडबैक दे और अपने जनपद को सम्मान दिलाये

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत 14 अगस्त से 25 सितम्बर, 2019 तक आयोजित ‘‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2019‘‘ के अन्तर्गत SSG 2019 एप्प पर फीडबैक दें और अपने जनपद को सम्मान दिलायें। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि इस एप्प अथवा टोल फ्री नम्बर 18005720112 के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण से सम्बन्धित 04 प्रश्नों के उत्तर देकर अपने जिले का सम्मान बढ़ाया जा सकता है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्टेप 1 के अन्तर्गत प्ले स्टोर के माध्यम से SSG 2019 एप्प को डाउनलोड करें, स्टेप 2 के अन्तर्गत एप्प ओपन करने के बाद उत्तर प्रदेश का चयन करें, उसके बाद जनपद सुलतानपुर का चयन करें, उसके उपरान्त भाषा का चयन करें। स्टेप 3 के अन्तर्गत दिये गये 04 प्रश्नों के उत्तर के विकल्पों में विकल्प का चयन करें, स्टेप 4 के अन्तर्गत सबमिट करें।

सुलतानपुर 06 सितम्बर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने बताया कि जिला विकास समन्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक 09 सितम्बर को प्रातः 09ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी है, जो पूर्व में 09 सितम्बर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे निर्धारित की गयी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *