SP विधायक का विवादित फरमान, कहा- BJP के समर्थक दुकानदारों से सामान न खरीदें !

[object Promise]

शामली । बताया जा रहा है कि सपा विधायक नाहिद हसन अपने विधानसभा के एक इलाके में पहुंचे थे। यहां पर कथित तौर पर उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बातचीत की और उन्हें कहा कि वे बीजेपी वालों से कोई सामान न खरीदें।

उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस विडियो में कथित तौर पर वह अपने विधानसभा क्षेत्र में मुसलमानों से कह रहे हैं कि बीजेपी के समर्थक दुकानदारों से सामान न खरीदें।

वह यह भी कह रहे हैं कि उन लोगों के सामान खरीदने से ही बीजेपी वालों की दुकान में सामान बिकता है और उनका घर चलता है।

ंविडियो में विधायक कहते दिख रहे हैं, मेरी आप सभी से यह अपील है। सभी कैराना और आसपास गांव के लोग जो यहां से सामान खरीदते हैं, उनसे हाथ जोड़कर अपील है कि बीजेपी के जितने भी लोग बाजार में हैं इनसे सामान लेना बंद कर दें। दस दिन-एक महीना तक चाहे झिंझाना से लेना पड़े या पानीपत से जाकर सामान ले लो। थोड़े दिन कष्ट उठा लो।

विधायक नाहिद हसन यहीं नहीं रुके। आगे उन्होंने कहा, श्इधर-उधर सामान ले लो। बीजेपी के लोगों की तबीयत में सुधार आ जाएगा। इन्हें पता चल जाएगा। हम सबके लिए यही बेहतर है। हम सामान खरीदते हैं तो इनका घर चलता है।

इनका घर चलने के कारण हमलोगों पर जूता चलाया जाता है। मैं बस यही संदेश देना चाहता था। किसी ने उनके बयान का यह विडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एसपी विधायक के विडियो पर विपक्ष के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *