SDM पर महिला BDO ने मार-पीट और कपड़े फाड़ने का लगाया आरोप

[object Promise]

मऊ। कोपागंज ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी सपना सिंह ने सदर एसडीएम अतुल वत्स पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला वीडीओ ने एसडीएम पर एफआइआर दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि वह अपने ऑफिस के काम से कलेक्ट्रेट आई हुई थी। वहां से कोपागंज जाते समय गाजीपुर तिराहे के पास जाम लगा था। पीछे से एसडीएम की गाड़ी आई और साइड न देने पर एसडीएम ने गाड़ी से उतर कर उन्हें भला बुरा कहा और उनके कपड़े भी फाड़ दिए।

हालांकि एसडीएम ने सपना सिंह के आरोपों को निराधार करार दिया है। उन्होंने कहा है कि एक फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में जा रहा था। इसी दौरान गाजीपुर तिराहे के निकट एक चार पहिया वाहन से एक साइकिल सवार को धक्का लग गया, वह गिर गया। इसके बाद भी वह धक्का मारने वाला वाहन रुका नहीं। जिसके बाद मैंने उसकी गाड़ी रोकवाकर पूछना चाहा। इतने पर महिला भड़क गई। वह मुझे तथा वहां मौजूद सभी लोगों को भला-बुरा कहने लगी।

उधर इन गंभीर आरोपों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी संघ भी सपना के समर्थन में मैदान में कूद पड़ा है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और एसपी से मिलकर पत्रक सौंप संयुक्त मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की तथा इसके लिए प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *