PM MODI के संसदीय क्षेत्र में 15 किशोरियां ने संभाला 15 थानों में ‘थानाध्यक्ष’ का कामकाज

[object Promise]

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर क्षेत्र के 15 थानों में पांच घंटे तक ‘थानाध्यक्ष’ के तौर पर 15 किशोरियों ने कामकाज संभाला। शाम को एसएसपी को किशोरियों ने फीडबैक भी दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंदन कुलकर्णी ने संवाददाताओं को बताया कि ‘‘हौसलों की उड़ान’’ कार्यक्रम के तहत मंडुवाडीह थाने में बबिता कुमारी, चैक में साक्षी पांडेय, दशाश्वमेध में पुष्पा साहनी ने एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रुप से ‘थानाध्यक्ष’ का पद ग्रहण किया। इसके अलावा सिगरा, सारनाथ, आदमपुर, शिवपुर, कैण्ट, जैतपुरा, कोतवाली, महिला, चेतगंज, भेलूपुर, लंका और लक्सा थाना क्षेत्रों की जिम्मेवारी किशोरियों ने भी ‘थानाध्यक्ष’ की कुर्सी संभाली।

[object Promise]
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर के 15 थानों की कमान किशोरियों को

उन्होंने बताया कि थाना पहुंचते ही किशोरियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही किशोरियों के चेहरे खिल उठे। वे पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अन्य पुलिसकर्मियों से मुखातिब हुईं। उनका परिचय जानने के बाद उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने कई लोगों की फरियादें सुनीं तथा उसका निस्तारण करने का प्रयास किया।

[object Promise]
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शहर के 15 थानों की कमान किशोरियों को

दशाश्वमेध क्षेत्र ‘थानाध्यक्ष’ की कुर्सी संभालते ही साहनी के समक्ष एक महिला अपने पति की शिकायत लेकर पहुंचीं। महिला का कहना था कि उसके पति ने एक नौकरानी को करीब एक साल से घर में रखा हुआ है, जिसके पास कोई उचित परिचय पत्र नहीं है। नौकरानी के परिचय पत्र के बारे में पूछने पर पति के साथ अक्सर विवाद होता है। ‘थानाध्यक्ष’ ने महिला को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

पुलिस लाइन में किशोरियों को प्रमाण पत्र देते हुए एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। उनसे प्रेरित होकर थानों की कमान बच्चियों को सौंपी गई थी। बच्चियां अपने परिजनों, पड़ोसियों और सहपाठियों को अपने अनुभव बताएंगी तो पुलिस के प्रति अच्छा संदेश जाएगा। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ क्राइम स्नेहा तिवारी और शोध संस्थापन के राजीव कुमार सिंह व डॉ. रोली सिंह मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *