Padmavati : “घूमर” पर झूमी मुलायम की बहू अपर्णा, मचा बवाल

पद्मावती: ‘‘घूमर‘‘ पर झूमी मुलायम की बहू अपर्णा, मचा बवाल

लखनऊ । संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती रिलीज होने से पहले ही सुर्खियों में है। इसकी रिलीज भले ही अभी टल गई है लेकिन इस फिल्म के एक गाने पर समाजवादी पार्टी के दिग्गज मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के डांस ने इसे फिर से चर्चा में ला दिया है। मुलायम की छोटी बहू के डांस के बाद अब करनी सेना के प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने चंद रोज पहले अपने भाई के विवाह में इस फिल्म के एक गाने घूमर पर जोरदार डांस किया था। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपर्णा का यह डांस बेहद चर्चा में है। फिल्म श्पद्मावतीश् के बवाली गाने श्घूमरश् पर अपर्णा का यह बेहद धूम मचा रहा है। उनका डांस बेहद चर्चा में है। यह डांस वीडियो अपर्णा के भाई अमन बिष्ट के सगाई कार्यक्रम का है, जो कि हाल ही में लखनऊ में हुआ था। इस वीडियो को सबसे पहले एएनआई के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समाजवादी पार्टी की चर्चित हस्तियों में से एक अपर्णा यादव ने जब इस पर डांस किया तो कोहराम मच गया। इसी वजह से ये सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है। अपर्णा यादव के भाई अमन की शादी साहू एजेंसी के मालिक संजय साहू की बेटी से तय हुई है। इस सगाई में अपर्णा के पति प्रतीक यादव भी शामिल हुए थे। वीडियो वायरल होने पर पद्मावती का विरोध कर रहे संगठनों में सपा परिवार पर तंज कसना शुरू कर दिया है।समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। अब तक तो लोग उन्हें सिर्फ एक सिंगर के तौर पर जानते थे लेकिन उनका नया रूप बिल्कुल जुदा है। विवादित फिल्म पद्मावती के गाने घूमर पर उनका डांस वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का एक नया अंदाज देखने को मिल रहा है। अब तक तो लोग उन्हें सिर्फ एक सिंगर के तौर पर जानते थे लेकिन उनका नया रूप बिल्कुल जुदा है विवादित फिल्म पद्मावती के गाने घूमर पर उनका डांस वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह इस बार ना तो पीएम मोदी की तारीफ है और ना ही अखिलेश भईया के कामों पर टिप्पणी की, बल्कि उनका डांस वीडियो है। फिल्म श्पद्मावतीश् के लिए पूरे देश में करणी सेना ने बवाल मचाया हुआ है, उनका कहना है कि फिल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के रिश्ते को गलत ढंग से दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने पर श्पद्मावतीश् का विरोध कर रहे संगठनों में सपा परिवार पर तंज कसना शुरू कर दिया है। संगठनों का आरोप हैं कि यादव परिवार फिल्म की पब्लिसिटी कर रहा है। मामले में फिल्म का विरोध कर रहे एक स्थानीय नेता ने लखनऊ में कहा, श्लज्जता की कोई परिभाषा नहीं है। जिस मुद्दे पर पूरा देश ज्वलंत है और उसी मुद्दे पर वो डांस करती हैं तो यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
अपर्णा यादव जिस परिवार से संबंध रखती हैं हमें उन लोगों से ऐसी उम्मीद नहीं थी। जो इस तरह से हमें चिढ़ाने का काम करेंगी। संगठनों का कहना है कि अपर्णा यादव जिस परिवार की बहू हैं, उन्हें यह सब शोभा नहीं देता है। कुछ लोगों ने कहा कि जिस गाने को लेकर उनका समाज दर्द महसूस कर रहा है, उस पर वह नृत्य करती हैं तो यह उनकी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। वह हमें चिढ़ा रही हैं। हमें दर्द देने की कोशिश कर रही हैं, वह ऐसा न करें तो ही उनके लिए बेहतर होगा।

“Padmavati” पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, मुख्यमंत्रियों को लगाई फटकार

बता दें कि इस गाने में जिस तरह से दीपिका (फिल्म में पद्मावती) को फिल्माया गया है, उस पर राजपूत समाज को घोर आपत्ति है। उनका कहना है कि राजपूत राजाओं की रानियां इस तरीके से और इस तरह ही ड्रेस में डांस नहीं किया करती थीं। राजपूत संगठनों ने इस गाने को पूरे समाज का अपमान बताया था। मुलायम की छोटी बहू के डांस के बाद अब करनी सेना के प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है। करणी सेना प्रमुख लोकेन्द्र सिंह का कहना है कि हम अपने राजपूत होने के कारण लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजपूत होने के नाते वह राजपूत की भावनाओं को सोचे बिना ऐसे गाने पर नृत्य कर रही है। हम उन्हें मूल घूमर गीत और अन्य राजस्थानी लोक गीत भेज देंगे, यदि उन्हें ये गाना बहुत पसंद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *