Modi सरकार के ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की धज्जियां उड़ाता निसरा गांव

[object Promise]

पीलीभीत। तहसील अमरिया के गांव निसरा में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।  ये सब सफाई कर्मचारी की लापरवाही के कारण हुआ है सफाई कर्मचारी ठीक से गांव की  सफाई नही करता है कभी कभी आता है और गांव में सफाई नही करता है  कहीं कहीं सफाई करता है नालियों की सफाई करके कूड़ा करकट रोड पर ही डाल देता है।जिसको गांव बाले खुद उठाकर गांव के बीचों बीच खाली पड़ी जगह पर डाल देते हैं जिससे चारो तरफ के लोग परेशान रहते हैं।जिसकी के कई बार लोगों ने सफाई कर्मचारी से कहा इस कूड़े करकट को उठाकर कहीं बाहर ले जाकर डाल दे लेकिन सफाई कर्मचारी गांव बालों की बात का बिल्कुल ध्यान नही देता है।

ये खवर कई बार प्रकाशित हुई लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नही गया । आखिर कब तक ये सफाई कर्मचारी अपनी मनमानी करते रहेंगे क्यों इन्हें किसी का डर नही रहता क्या इनका सारा विभाग ऊपर तक भ्रष्टाचार

में लिप्त है जो इनके ऊपर कोई ध्यान नही देता है कब तक मिलेगा गांव बालों को गंदगी से छुटकारा ये सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रहें हैं ये स्वच्छ्ता के लिए रखे गए हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारी को निभा नही रहे हैं ।

पीलीभीत से ज़ाहिद अली

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *