[object Promise]
गोरखपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर रही है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल व दीक्षा भवन स्ट्रांग रूम बनाए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह तथा सदर तहसीलदार डॉक्टर संजीव दीक्षित अपने राजस्व कर्मचारियों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं।
साथ ही स्टेशनरी कार्य को अपने कर्मचारियों से करवा रहे हैं ताकि 19 मई को व्यवस्थित ढंग से मतदान कराया जा सके। सभी कार्यों का निरीक्षण स्वयं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार कर रहे हैं ताकि किसी भी कर्मचारी को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। अगर दिक्कत हो तो उसे तत्काल समाधान किया जा सके।
Leave a Reply