LIVE: Aligarh में पत्थरबाजी करते CCTV में कैद हुआ सभासद प्रत्याशी

LIVE: Stoneing in Aligarh

लखनऊ । निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार को मतदान सुबह 7.30 बजे से शुरू हो चुके हैं। 25 जिलों की 189 नगरीय निकायों के 3790 पदों के लिए 24622 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें लखनऊ, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, इलाहाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर सहित 25 जिलों में मतदान होना है। इस चरण में छह नगर निगम, 51 नगर पालिका परिषद व 132 नगर पंचायतें शामिल हैं।

अलीगढ़ के जयगंज क्षेत्र में रविवार को चुनाव के दौरान पथराव हुआ था। पुलिस ने जब मामले की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें पथराव करते हुए वॉर्ड नंबर 28 के सभासद प्रत्याशी अख्तर खान नजर आये हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जैसे जैसे दिन चढ़ता जा रहा है वैसे वैसे लोग निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

दूसरे चरण में लखनऊ, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, इलाहाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर सहित 25 जिलों में मतदान हो रहा है।

आंकड़ों पर एक नजर (सभी आंकड़े प्रतिशत में)

अलीगढ़- 42.35

अमरोहा- 46.5

शाहजहांपुर- 27.59

फर्रुखाबाद- 40.843

सुल्तानपुर- 47.70

मुजफ्फरनगर- 43.3

निकाय चुनाव

गजरौला के मोहल्ला फाजलपुर के मतदान केंद्र पर एक क्रांति देवी नामक महिला ने वहां पर तैनात पुलिसकर्मी पर खुद मोहरलगाकर मतदान कराने का आरोप लगाया। महिला ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र पर हंगामा किया।उत्तर प्रदेश: खामियों के चलते मंत्री का निकाहानामा रद्द, 90 दिन के अंदर खामिया भरने को कहा

हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और भीड़ पर लाठियां चटकाईं। सूचना पर सेकटर मजिस्ट्रेट भी पहुंचे और महिला के सभी आरोपों को गलत बताया। मामले की जांच कराने की बात कहकर महिला को घर भेजा गया है।

कुसमरा में फर्जी वोटिंग को लेकर बूथ के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग किसने की अभी इस पर कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।
वहीं बलिया सहतवार नगरपंचायत के वीर कुंवरसिंह प्राथमिक विद्यालय के पास सभासद प्रत्याशी के पति से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सभासद के पति द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

निकाय चुनाव

दिन चढ़ने के साथ ही वोटिंग का प्रतिशत भी बेहतर होता जा रहा है। सुबह 9 बजे तक जहां केवल 11 प्रतिशत के आसपास वोटिंग हुई थी वहीं यह प्रतिशत दोपहर 12 बजे तक औसतन 25 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया।

आंकड़ों पर एक नजर (आंकड़े प्रतिशत में):

शाहजहांपुर- 27.59

श्रावस्ती- 27.50

अंबेडकरनगर- 28.05

संतकबीरनगर- 22.45

देवरिया- 24.42

अमरोहा- 31

अलीगढ़- 21

वृन्दावन में बूथों से शिकायत मिलने पर तीन स्थान पर ईवीएम बदलवाईं। बूथों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। भाजपा के दो नेता रविन्द्र पांडेय और एक अन्य को फर्जी वोटिंग के आरोप में हिरासत में लिया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।

अभी तक पांच फर्जी वोटर हिरासत में लिए जा चुके हैं। सभी फर्जी वोट राजस्थान और आगरा के रहने वाले हैं। वहीं मैनपुरी के करहल रोड स्थित बूथ पर गड़बड़ी के आरोप में सभासद पद के दो प्रत्याशी समर्थकों में हाथापाई हो गई जिन्हें बाद में पुलिस ने खदेड़ा।

निकाय चुनाव

 

अलीगढ़ के सासनी गेट के मोहल्ला पठान में फर्जी वोट को लेकर हंगामा हो गया। 14 साल के किशोर से वोट डलवाने का लोगों ने आरोप लगाया और एक किशोर को पीट दिया। मुस्लिम समाज के इस किशोर के पक्ष में आए लोगों ने पथराव कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस जवान व अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हंगामे के बाद पीटासिन अधिकारी को बदल दिया गया। एडीएम प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

Anupama jaiswal on scooty

वहीं बहराइच में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल मतदान केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान एक बहुत बड़ अधिकार है और सभी लोगों को मतदान करना चाहिए।

निकाय चुनाव

देवरिया, भदोही और अंबेडकरनगर में सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भदोही में 11.2 प्रतिश मतदान हुआ है।

देवरिया का हाल: (सभी आंकड़े प्रतिशत में)

नगर पालिका परिषद देवरिया- 9.6
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज- 11.4
नगर पंचायत गौरीबाजार- 12
नगर पंचायत रामपुर कारखाना- 12
नगर पंचायत मझौलीराज- 12
नगर पंचायत भाटपाररानी- 12
नगर पंचायत सलेमपुर- 7
नगर पंचायत बरियारपुर -12
नगर पंचायत भटनी- 9
नगर पंचायत लार- 14.9
नगर पंचायत रुद्रपुर- 10
9 बजे तक कुल मतदान फीसद- 11.08

अंबेडकरनगर का हाल: (सभी आंकड़े प्रतिशत में)

नगर पालिका अकबरपुर- 11.50
नगर पालिका टांडा- 11.50
नगर पालिका जलालपुर- 12
नगर पंचायत इल्तिफातगंज- 12
नगर पंचायत किछौछा- 12
कुल मतदान- 12.50

बलिया का हाल: (सभी आंकड़े प्रतिशत में)
बासडीह- 10
मनियर- 16
रसड़ा- 12
सहतवार- 15
सिकन्दरपुर- 16
बैरिया- 15
बेल्थरा रोड- 19.5
रेवती- 16
बलिया- 13
चितबड़ागांव- 20
कुल मतदान- 15 फीसद

निकाय चुनाव

लखनऊ के आशियाना स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल में में नही शुरू हो पाई वोटिंग। ईवीएम खराब होने से बैरंग वापस हो रहे वोटर। वहीं लखनऊ विश्वविद्याल के आर्ट कालेज में भी ईवीएम खराब होने का मामला सामने आया है। ईवीएम में खराबी से इलाके की जनता नाराज। वहीं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा भी लखनऊ में मतदान करने पहुंचे।

 

 

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा भी लखनऊ में मतदान करने पहुंचे
नगर पंचायत इकौना के जगजीत सिंह इण्टर कॉलेज के बूथ पर मतदान करने आई महिला वोटर

वहीं श्रावस्ती में ठंड के बावजूद सुबह 7.30 बजट ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें लगने लगीं। नगर पंचायत इकौना के जगजीत सिंह इण्टर कॉलेज के बूथ पर मतदान करने आई महिला वोटर।

वहीं सुलतानपुर के जीआइसी बूथ पर बाक्स नही खुल रहा जिसके चलते मतदान रुका। अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। वहीं बलिया के पोलिंग बूथ पर मंत्री उपेंद्र तिवारी भी वोट करने पहुंचे।

बलिया के पोलिंग बूथ पर मंत्री उपेंद्र तिवारी भी वोट करने पहुंचे

इसी क्रम में अलीगढ़ जिले में दूसरे चरण के तहत सुबह 7: 30 बजे से मतदान शुरू हो चुके हैं। जिले के कुल 7.84 लाख मतदाता 1271 प्रत्यशियों के भाग्य का करेंगे फैसला।

निकाय चुनाव

इसमें 13 मेयर, 477 पार्षद, 73 चेयरमैन और 708 सभासद पद के प्रत्यशी हैं। जिले में 12 निकाय क्षेत्रों के 768 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। कोल तहसील के पांच अतिसंवेदनशील पंचायतों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *