पडरौना,कुशीनगर : युवा कांग्रेस कुशीनगर के द्वारा अर्धनग्न होकर पडरौना नगर के बिजली की समस्या को लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के समक्ष हाथों में विधायक गायब सांसद गायब बिजली गायब की तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष मोहम्मद जहीरुद्दीन ने कहा अगर बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ और सरकार की यही व्यवस्था बनी रही तो हर दिन विरोध प्रदर्शन करने को हम बाध्य होंगे ।
उन्होंने कहा कि जनता व्यापारी सभी परेशान है झूठा आश्वासन नहीं समस्या का समाधान चाहिए। विरोध प्रदर्शन में जिला कोऑर्डिनेटर बैजनाथ सिंह,जिला महासचिव आर्यन बाबु,जिला सचिव तौशिफ अहमद,सलाहुद्दीन अली, इरशाद अंसारी ,सुनील यादव, मोहम्मद साहब, मुस्लिम अंसारी ,मासूम रजा, सागर मिश्रा ,मोहम्मद शाहिद ,सुहैल अंसारी ,इनायत अली ,पिंटू दिवाकर रामविजय यादव आदि उपस्थित रहे ।
Leave a Reply