Kushinagar news : कुशीनगर के एयरपोर्ट उड़ान में फंसे पेंच को लेकर सपाइयों ने थाली बजाकर सरकार को कोसा

Kushinagar news : कुशीनगर के एयरपोर्ट उड़ान में फंसे पेंच को लेकर सपाइयों ने थाली बजाकर सरकार को कोसा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तत्काल उड़ान में फंसे पेंच के बाद यहां सपाइयों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार की देर शाम मशाल जुलूस निकालने वाले सपाइयों ने सोमवार की सुबह पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में थाली बजाकर कसया कस्बे के भृमण किया। सपाइयों का कहना रहा कि वे थाली बजाकर सरकार को नींद से जगा रहे हैं। इसके बाद भी सरकार नींद से जगते हुए एयरपोर्ट से शीघ्र उड़ान शुरू नहीं कराती है तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
सोमवार की सुबह सभी कार्यकर्ता स्टेशन के पास पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। यहीं सभी ने नास्ता किया। इसके बाद थाली लेकर उसे बजाते हुए आगे बढ़े। गांधी चौक होते हुए पूरे नगर का भृमण किया और ओवरब्रिज के पास पहुचकर सभा की। सभा में तय किया गया कि आंदोलन के चौथे दिन मंगलवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *