प्राईवेट स्कूलों को भी सख्ती से बन्दी रखने का आदेश
12 और 13 जुलाई को स्कूल खोलने वाले संचालकों पर होगी कार्यवाई
क्लास 1 से 8 तक स्कूल रहेंगे बन्द
पडरौना,कुशीनगर : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश करने के निर्देश दिया है । जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने 12 और 13 जुलाई को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को निर्देश देते हुए 1 से 8 तक छुट्टी करने के निर्देश दिया है ।
आपको बताते चलें कि कुशीनगर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । इस बीच नई दिल्ली से मौसम विभाग ने दो दिनों में भारी बारिश होने के संभावना जताई है जिसके बाद जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है ।
Leave a Reply