KAMLESH TIWARI MURDER : कमलेश तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी दिखे शाहजहांपुर में, कई जगहों पर छापेमारी

[object Promise]

लखनऊ। कमलेश तिवारी हत्याकांड के दो संदिग्ध हत्यारे शाहजहांपुर में दिखाई दिए हैं। इसके बाद एसटीएफ ने होटलों और मदरसों के मुसाफिरखानो में ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिए हैं।

फिलहाल एसटीएफ की टीम शाहजहांपुर में डेरा जमाए हुए है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों को पकडने के लिए 2.5-2.5 लाख के इनामी राशि की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश डीजीपी ने दोनों आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन पठान के उपर 2.5-2.5 लाख यानि कुल 5 लाख का इनामी राशि की घोषणा की है।

इसके पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि कमलेश तिवारी की हत्या करने के बाद ये दोनों देश छोड़ कर फरार हो गए हैं। इसी बीच इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस और गुजरात पुलिस पहले से ही संयुक्त रुप से इस मामले पर गहराई से छानबीन कर रही है जिसमें सूरत से तीन लोगों को ऑलरेडी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें, इससे पहले यूपी पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में ले चुकी है और उनसे गहन पूछताछ कर रही है। वहीं बीते दिनों लखनऊ के एक होटल में एक कमरे से खून से सना भगवा कुर्ता बरामद होने से पुलिस को इसमें एक नई कड़ी हाथ लगी। बताया जा रहा था कि हत्या करने के बाद आरोपी यूपी से ही नहीं बल्कि देश से ही फरार हो गए हैं। कमलेश तिवारी मर्डर मामले में यूपी पुलिस औऱ गुजरात की एटीएस टीम दोनों मिलकर इस पर गहन जांच कर रही हैं।

बता दे, पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में कमलेश तिवारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। कमलेश तिवारी का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था। कमलेश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *