IPL सट्टेबाजी में हारा, खुद और तीन मासूम बेटियों को कर दिया मौत के हवाले

[object Promise]

वाराणसी । मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक हंसता- खेलता परिवार पल भर में सट्टेबाज पिता के कारण बिखर गया। सट्टे में सबकुछ हार जाने के बाद सट्टेबाज पिता ने अपने बच्चों की जिंदगी तो छीनी ही, खुद अपनी भी जिंदगी को मौत के हवाले कर दिया।

परिवार में सिर्फ अब उन मासूम बच्चों की मां बच गई है और वह भी सिर्फ इसलिए कि वह मायके गई हुई थी। इस खबर के फैलते ही पूरे गांव में मातम पसरा है। यहां लक्सा थाना क्षेत्र में दीपक उर्फ लड्डू ठेले पर कपड़े बेचता था।

परिवार में दीपक के अलावा पत्नी और 3 बेटियां निबिया(9), अद्वितीय (7) और रिया (5) थीं। आईपीएल मैच के दौरान दीपक लगातार सट्टे में पैसा हारता गया। पत्नी मायके गई हुई थी, इसलिए उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। मृतक दीपक कुमार गुप्ता की भतीजी साक्षी ने बताया, चाचा जी की तीनों बेटियां आंगन में सोई हुई थीं।

[object Promise]
तीन मासूम बेटियों को कर दिया मौत के हवाले-file photo

 

कुछ देर बाद वह आए और उन्हें कमरे में ले गए। इसके बाद वह दादी के कमरे में टीवी देखने लगे। कुछ देर बाद उनकी छोटी बेटी रिया आई और दादी से बोली की पापा ने हमें कुछ पिला दिया है। इस पर दादी कमरे में गईं और तीनों बेटियों और चाचा जी को लेकर बाहर आईं।

पर, चाचा जी बहाना बनाकर टॉइलट चले गए और उधर, उनकी बेटियों को उल्टी शुरू हो गई। साक्षी के मुताबिक आसपास के लोग चारों को लेकर स्थानीय कबीरचैरा अस्पताल भागे। बाद में इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

पड़ोसियों का कहना है कि दीपक और उसकी पत्नी के बीच हर दिन झगड़ा भी होता था। इस वजह से भी दीपक तनाव में था। उधर, सट्टे में अधिक पैसा हार जाने के बाद कर्ज के बोझ के चलते दीपक ने बच्चों के साथ खुद को खत्म करने का निर्णय लिया।

बताया जा रहा है कि दीपक ने बच्चों को खाने में जहर मिलाकर दे दिया और खुद भी जहर खाकर जान दे दी। हालांकि स्थानीय लोगों के मुताबिक मौत से एक दिन पहले ही दीपक ने अपनी पत्नी को मायके छोड़ा था। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ करने में जुटी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *