इटावा। मध्यप्रदेश पुलिस की महिला दरोगा नेआरोप लगाया था कि एक मार्च 2018 को इटावा पुलिस लाइन स्थित डिप्टी एसपी के आवास पर गई थी।
रात होने पर डिप्टी एसपी ने रुकने को कहा। इसके बाद वे रात्रि गश्त पर निकल गए। देर रात लौटने पर मुंह दबा कर दुष्कर्म किया।
शिकायत की बात कही तो शादी करने का वादा किया था। महिला दरोगा ने 27 अप्रैल 2018 को एसएसपी इटावा को प्रार्थनापत्र दिया था।
महिला दरोगा ने शिकायत में कहा कि बदनामी के डर से उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
शिकायत में लिखा है कि डिप्टी एसपी से ग्वालियर में एक आईएएस कोचिंग सेंटर में इतिहास पढ़ाते थे। वहां वह कोचिंग पढ़ने जाती थी, तभी से परिचय था।
गुरु शिष्या के नाते ही उनसे मिलने इटावा आई थीं। इटावा में डिप्टी एसपी अंजनी कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ गुरुवार रात सिविल लाइन थाने में मध्यप्रदेश पुलिस की महिला दरोगा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।
डिप्टी एसपी इस समय पीएसी सोनभद्र में तैनात हैं। वहीं, डिप्टी एसपी ने भी कोर्ट के आदेश पर महिला दरोगा व दो सिपाहियों समेत पांच के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पथरताल, कोरवा जिला प्रयागराज के मूल निवासी डिप्टी एसपी इस समय पीएसी 48 वाहिनी सोनभद्र में डिप्टी कमांडेंट हैं।
उधर, डिप्टी एसपी ने कोर्ट के आदेश पर महिला दरोगा और ग्वालियर निवासी मप्र पुलिस में सिपाही जितेंद्र शर्मा, सिपाही अरविंद, मोनू और भिंड (मप्र) निशा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में डिप्टी एसपी ने साजिश रचकर एक करोड़ रुपये की मांग तीन महीने में पूरा करने और मांग पूरी न करने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
ये भी आरोप है कि 21 अगस्त 2018 महिला दरोगा साथियों के साथ पुलिस लाइन के सरकारी आवास पर भी आई थी।
Leave a Reply