[object Promise]
लखनऊ । उ0 प्र0 के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित 7 -कालीदास मार्ग अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए विभिन्न लोगो की समस्याओं को उनसे सीधे रू-ब-रू होते गम्भीरता पूर्वक सुना और कई संबंधित अधिकारियों को फोन करके समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जाए। उन्होने जोर देते हुये कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान न होना पड़े।
श्री मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए । निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता किसी भी दशा मे क्षम्य नहीं होगी। जनता दरबार में पेन्शन, चिकित्सीय सहायता, भूमि व मकान सम्बन्धी विवाद, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, रास्ता सम्बन्धी विवादो के और कई तरह के प्रकरण फरियादियो ने रखे। उप मुख्यमंत्री जी ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगों की समस्याओं का समुचित समाधान कराया जाएगा।
Leave a Reply