लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर बड़ा कदम उठा रही है । इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए अपने एक महीने का वेतन और विधायक निधि से एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. केशव प्रदेश सरकार के पहले मंत्री हैं, जिन्होंने यह घोषणा की है।
इससे पहले हाथरस के सादाबाद विधानसभा से बसपा विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सिकंदराराऊ स्थित कोठी को आइसोलेशन वार्ड बनाने का आग्रह किया है। विधायक ने एक पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को भी आग्रह के साथ भेजा है ।
अब तक यूपी में 33 मरीज पॉजिटिव
बता दें कि उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 33 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. सोमवार को चार लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई । आगरा, नोएडा और लखनऊ में 8-8, गाजियाबाद तीन और लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, पीलीभीत, कानपुर, और जौनपुर में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
अब तक प्रदेश में 11 लोग रिकवर हुए हैं. स्वास्थ विभाग की तरफ से जारी मीडिया बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक कुल 1325 टेस्ट निगेटिव पाए गए. 131 के टेस्ट रिपोर्ट का इंतज़ार है। अब तक एयरपोर्ट पर 26369 की थर्मल स्कैनिंग हुई।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 लाख 39 हज़ार से ज़्यादा लोगों की स्कैनिंग हुई. नेपाल भारत बॉर्डर पर 2170 गांव में सैनिटाइजेशन किया गया. उत्तर प्रदेश की विभिन्न अस्पतालों में आज 49 संदिग्ध भर्ती हुए।
Leave a Reply