CM योगी : 150 भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर , वजह है ये !

[object Promise]

लखनऊ. योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश (यूपी) में भ्रष्टाचारियों पर अब लगाम लगाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है. भ्रष्टाचार जैसी हरकतों पर योगी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. इसको ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने डेढ़ सौ से अधिक भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. साथ ही इन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में डालने के भी आदेश दिए हैं.

बताया जा रहा है कि अब प्रदेश के डेढ़ सौ से अधिक भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जाएगा. गृह विभाग ने भी उक्त अफसरों पर एफआईआर की तैयारी कर ली है. घोटालों में अब तक बचने वाले भ्रष्टाचारी अफसरों पर ईओडब्ल्यू और विजिलेंस में एफआईआर को दर्ज किया जाएगा. जिसमें अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, नगर निकाय और समाज कल्याण विभाग के सबसे ज्यादा अधिकारियों पर शिकंजा कसेगा.

छात्रवृत्ति घोटाले में भी शामिल कई अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी हो गई है. 14 सितंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद यह कदम उठाया जाएगा. सीएम योगी ने आदेश देते हुए कहा कि इन भ्रष्ट अफसरों की जो फाइलें छुपा कर रखी गई है, उनका दो महीने के अंदर निस्तारण किया जाए. साथ ही मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव ग्रह की निगरानी में एक समिति बनाई गई और जांच शुरू की गई. इस आदेश के बाद सभी अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें अभी 300 से अधिक अफसरों और माननीयों की कारज़्वाई की प्रक्रिया जारी है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *