लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज 73 वां स्वतंत्रता दिवस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन पर तिरंगा फहराया। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधानभवन में तो राज्यपाल ने राजभवन में तिरंगा फहराया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इतने वक्त बाद कश्मीर में नई सुबह हुई है। कश्मीर के लोगों को अनुच्छेद 370 की बेड़ियों से आजादी मिली है। अब वहां विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत की एकता व अखण्डता की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का अनुच्छेद 370 हटाना अभूतपूर्व व साहसिक निर्णय है। योगी ने कहा, ”आईये संकल्प ले एक नये भारत, नये उत्तर प्रदेश के निर्माण का, जिसमें समाज के हर वर्ग,जाति, पंथ एवं संप्रदाय के लोगो को अपनी संपूर्ण क्षमता के विकास का अवसर मिलें. योगी ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुये कहा, ”मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए त्याग और समर्पण की नई गाथा लिखने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को मेरा शत्-शत् नमन. आज उन्हें स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। 73वें स्वतंत्रता दिवस की सभी देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं.” इससे कश्मीर के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों को कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी हैं।
Leave a Reply