Chinmayanand Case: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में स्वामी चिन्मयानंद

[object Promise]

शाहजहांपुर स्थित एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा द्वारा यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद की मुसीबतें कम होने का नाम ले रही हैं। चिन्मयानंद को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थानीय अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले कई दिनों की जद्दोजहद के बाद अंतत: यौन शोषण के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार शाम को स्वामी चिन्मयानंद को शाहजहांपुर मेडिकल कालेज से केजीएमयू के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन वह सीधे केजीएमयू नहीं गए। वह मेडिकल कालेज से अपने मुमुक्षु आश्रम पहुंचे।

ज्ञात हो गुरुवार दोपहर मेडिकल कालेज की पीआरओ डा. पूजा पांडेय ने मीडिया को स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद का गुरुवार को पेट का अल्ट्रासाउंड कराया गया है। उन्हें हाइपर टेंशन है, बीपी की दिक्कत है। साथ ही लूज मोशन के कारण कमजोरी हो गई है। उन्होंने कहा था कि उनकी दशा बहुत स्थिर नहीं है।

मालूम हो कि धारा 164 से तहत छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए जाने के बाद सोमवार देर शाम स्वामी चिन्मयानंद की हालत अचानक बिगड़ गई थी। रात करीब आठ बजे मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके आवास दिव्य धाम पहुंची और उपचार किया था।

निगरानी एक दिन बाद ही हटाई पुलिस

13 सितंबर को एसआइटी ने पूछताछ के बाद चिन्मयानंद की निगरानी के लिए पुलिस लगा दी थी। एक दिन बाद ही वहां से पुलिस हटा दी गई। हालांकि उन्हें हिदायत दी गई कि वह शाहजहांपुर छोड़कर कहीं बाहर नहीं जाएंगे। एसपी डॉ. एस चिनप्पा ने बताया कि 13 सितंबर के लिए आश्रम में तैनाती के लिए पुलिस मांगी थी जोकि दे दी गई थी। उसके बाद एसआइटी खुद अब खुद निगरानी कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *