CAA Protest : UP के RAMPUR में प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने बरसाई लाठियां, हिंसक हुआ प्रदर्शन, इंटरनेट सेवा बंद

[object Promise]

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर शहर में शनिवार को नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बेरिकेड्स तोड़े और पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है। यह घटना शहर के ईदगाह इलाके में हुई। बता दें कि हिसंक प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य के कई जिलों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बेरिकेड्स तोड़े और पुलिस पर पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़क शहर के ईदगाह इलाके में हुई। इसके बाद शहर में मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबेंड सेवा को बंद कर दिया गया।

बता दें, यूपी में हिंसक प्रदर्शनों में अभी तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हालात बिगड़ गये। करीब एक दर्जन ज़िलों में हिंसा हुई। वहीं यूपी के डीजीपी ओ पी सिंह ने NDTV से बात करते हुए पुष्टि की है शुक्रवार को हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

कानपुर में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें सात लोग घायल हो गए. कई की हालत गंभीर है। शुक्रवार को मेरठ, बुलंदशहर, बहराइच, गोरखपुर- हर जगह तोड़फोड़ और हंगामा देखने को मिला था। डीजीपी ने कहा कि पुलिस की फ़ायरिंग में किसी की मौत नहीं हुई है। जो भी मौतें हुईं हैं वो प्रदर्शनकारियों के बीच हुई क्रॉस फ़ायरिंग में हुई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे। डीजीपी का कहना है इस घटना की न्यायिक जांच कराने के लिए भी वो तैयार हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *