BKT में पुलिस की सह पर खुलेआम बिक रही नशीली ताड़ी 

BKT में पुलिस की सह पर खुलेआम बिक रही नशीली ताड़ी 
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के थाना बख़्शी का तालाब व इटौंजा क्षेत्र में बिना किसी परमिट के बिक्री की जा रही नशीली ताडी से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।और नौनिहालों का भविष्य भी बर्बाद हो रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बख़्शी का तालाब व इटौंजा क्षेत्र के कई गांवों में अवैध रूप से ताड़ी का व्यापार किया जा रहा है।
बिना किसी परमिट के बेची जा रही ताड़ी को पीने के लिए रोज सुबह शाम पियक्कड़ों व दूर – दूर से खरीदने आये ब्यापरियों का जमावड़ा लग जाता है। जिसमें केवल वयस्क ही नहीं बच्चे भी शामिल होते हैं। सूत्र बताते हैं कि ताडी के पेड़ों से ताड़ी निकालने के बाद इस धंधे से जुड़े कारोबारियों के द्वारा मिलावट का खेल खेला जाता है।
BKT में पुलिस की सह पर खुलेआम बिक रही नशीली ताड़ी 
खुलेआम बिक रही नशीली ताड़ी

और ताड़ी में नींद की टेबलेट और कई नशीले पदार्थ मिलाकर उसे इतनी अधिक नशीली बना दी जाती है। कि लोग अंग्रेजी शराब भूलकर ताड़ी का आनंद ले रहे हैं।जब्कि क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री की जा रही ताडी से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। क्योंकि विक्रेताओं द्वारा ननिहालों को भी खुलेआम इस अवैध धंधे से जोड़ कर रखा जा रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी मौन बैठे हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *