[object Promise]
रायबरेली । केंद्रीय कपड़ा मंत्री व भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी का रायबरेली जनपद आगमन पर बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया। बस स्टॉप चैराहे पर क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत व जिला अध्यक्ष रामदेव पाल ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती ईरानी को पुष्पगुच्छ व बुके भेंट किया। इस दौरान श्रीमती ईरानी ने भाजपा नेताओं से मिशन 2019 के लिए कमर कस लेने को कहा और जनता के बीच भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की बात कही।
इस अवसर पर भाजपा नेता मारुति मिश्रा, सुरेंद्र चैधरी, सुनील सागर, किशन कुमार, राज कुमार गुप्ता, शुभम जायसवाल, राम शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपाई कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद व स्मृति ईरानी जिंदाबाद के नारे लगाए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के रायबरेली के लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण करने के लिए जाते लिए जाते समय बछरावां के सिंह द्वार चुरुवा हनुमान मंदिर पर एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। श्रीमती ईरानी ने प्रसिद्ध पौराणिक चुरुवा हनुमान मंदिर पर रुक कर हनुमान जी का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पप्पू लोहिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चुरुवा व बछरावां में स्वागत समारोह संपन्न होने के बाद श्रीमती ईरानी का काफिला लालगंज रोड होते हुए लालगंज रेल कोच फैक्ट्री के लिए प्रस्थान कर गया।
Leave a Reply