BJP ने सत्ता का दुरूपयोग कर देश को बर्बाद कर दिया : अखिलेश यादव

[object Promise]

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश और लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी नौजवानों की है। भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। उसने जनता से झूठे वादे कर उसे धोखा देने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनावों के लिए मतदान का कम समय रह गया है। यह चुनाव महत्वपूर्ण है। इसमें समाजवादी युवजनों की जिम्मेदारी है कि वे इस बार भाजपा को हटा कर ही दम लें, इसी में देश का हित है। अखिलेश यादव यहां समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी तथा पूर्व मंत्री बलराम यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा देश में नफरत फैलाकर समाज को विभाजित करना है। भाजपा राष्ट्र को गुमराह कर रही है। भाजपा को रोकने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ही उसका एकमात्र विकल्प है। देश को नया प्रधानमंत्री चाहिए। नई पीढ़ी ही यह बदलाव ला सकती है।

समाजवादी युवजन इस महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देंगे। ‘‘समाजवादी बूथ रक्षक‘‘ भाजपा के कुप्रचार का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने लैपटाॅप से गांव-गरीब का परिचय कराया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे ने ताजगंज और हजरतगंज की दूरी कम कर दी है। शिक्षा-चिकित्सा के क्षेत्र में भाजपा ने कुछ नहीं किया। उसने देश को पांच वर्ष में ही 50 वर्ष पीछे ढ़केल दिया है। चीन भारत के बाद आजाद हुआ लेकिन भारत चीन के मुकाबले वैश्विक परिदृष्य में कहां पहुंच गया?

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार गति से प्रगति की ओर काम करती है। सरकारों को बिना रागद्वेष और बिना भेदभाव के काम करना चाहिए। जब एक दूसरे पर भरोसा होगा तभी परस्पर विश्वास मजबूत होगा। सामाजिक सद्भाव से ही विकास सम्भव हो सकता है। युवजन ही परिवर्तन की धारा को तेज करने की ताकत रखते हैं।

व्यवस्था को बदलना आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिया गया नारा ‘एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए‘ को क्रियान्वित करने में पूरी ताकत लगाने, मतदान के दिन बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने तथा समाजवादी सरकार के कामों को घर-घर तक पहुंचाने और भाजपा के झूठे वादों का पर्दाफाश करने का निर्णय लिया गया। बूथ स्तर पर इसे अंजाम देने के लिए जनता तैयार है।

बैठक में सर्वश्री शाश्वत जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, निसार खान प्रदेश अध्यक्ष युजवन सभा दिल्ली, तारिक माजिद कोषाध्यक्ष, अनुराग यादव, मनीष सिंह, राहुल सिंह, इमरान खान, शैलेन्द्र वर्मा, सतीश यादव, शिवमूर्ति सिंह राना, मो0 हारून, अनुज जावला, समर बहादुर सिंह, बाबर चैहान, शकील शाह, प्रदीप मिश्रा, एन. संबित दास, रमेश दुबे, प्रवीन सैनी आदि ने भी अपने विचार रखे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *