BJP नेता पर आजम खान के गढ़ में बड़ी कार्यवाही ,भाजपाइयों में मचा हड़कंप

[object Promise]

रामपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रत्याशी लोगों के बीच जाकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं इस सबके बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के गढ़ में भाजपा नेता की फैक्ट्री प्रशासन द्वारा सील कर दी गई है।

इसके अलावा भाजपा की एक विधायक को नोटिस भी जारी किया गया है। वहीं इस कार्रवाई से भाजपाईयों में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष आसिम राजा द्वारा नौ मार्च को रामपुर जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयोजक आकाश सक्सेना की ज्वालानगर कृष्ण विहार में आवासीय क्षेत्र में ढ़क्कन बनाने की फैक्ट्री चलने की शिकायत की गई थी।

पत्र में सपा नेता ने प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच नहीं किए जाने की बात कही थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई।

इसके बाद रामपुर प्राधिकरण ने सोमवार को आवासीय क्षेत्र में चल रही भाजपा नेता आकाश सक्सेना की फैक्ट्री को सील कर दिया। वहीं प्राधिकरण द्वारा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में रहने पर भाजपा विधायक राजबाला को आवंटन रद्द करने का नोटिस जारी किया है और उनके घर के बाहर लगा बोर्ड भी उखाड़ दिया।

इस बाबत भाजपा नेता आकाश का कहना है कि दो वर्ष से यहां काम बंद है। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि हम बिना भेदभाव के निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग बिना वजह गलत आरोप लगाते रहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *