Bang-Bang सीजन 2 मेगा आडिशन का हुआ सफल आयोजन

[object Promise]

देवरिया राज डांस एकेडमी व रेक्स डांस एकेडमी द्वारा संयुक्त रूप से नृत्य, गायन एवं माडलिंग प्रतियोगिता बैंग-बैंग सीजन 2 का मेगा आडिशन देवरिया के राघव नगर स्थित एक विद्यालय में आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों देवरिया, गोरखपुर, महराजगंज, वाराणसी, घोसी, मऊ, बस्ती, लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ व अन्य जिलों के उभरते हुए कलाकारों नें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जहां परिसर में उपस्थित दर्शकों नें तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

 

वहीं प्रतियोगी कलाकारों नें गायन में फिलमी गानों, भजन, भोजपुरी में निर्गुण, देशीक्ति गानों की प्रस्तुति दी और नृत्य विधा में रीमिक्स गानों पर प्रस्तुति देकर निणार्यक की भूमिका में बैठे ज्यूरी को अचम्भित कर दिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में हुआ। आज इस मेगा आडिशन में जिन भी बच्चों का चयन होगा उन्हे आगामी माह में होने वाले फाइनल मुकाबले में अपनी प्रतिभा को दिखानें का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में नृत्य विधा से निर्णायक की भूमिका में ऋषि अरोड़ा, मो आलम व समीर काशीनाथ रहे वहीं गायन विधा से महिला डिग्री कॉलेज देवरिया के मोहन शर्मा व डा0 चन्द्र भूषण रहे जबकि माडलिंग विधा से मिसेज पूर्वाचल  वन्दना सिंह रही।

 

मेगा आडिशन को सफल बनानें में बैंग-बैंग सीजन 2 के राज डांस एकेडमी के राज सिंह, रेक्स डांस एकेडमी के विकास गुप्ता, विपिन जायसवाल, राजन, अभिषेक खरवार, राहुल, मेराज, दीपक, शिवम, जुबैद, अमन आदि रहे।
संचालन ई रविकान्त मणि त्रिपाठी नें किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *