74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण
74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

देश व समाज के हित में दी गयी जिम्मेदारी व कार्य को ईमानदारी से करने का लें संकल्प…जिलाधिकारी

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

अमेठी। 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी कार्यालयों, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, स्वैच्छिक संस्थानों एवं स्कूल, कालेजों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किये गये है एवं देश के अमर शहीदों की शहादत को याद करते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया और उसके उपरान्त राष्ट्रगान में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने देश के नाम शहीद हुये अमर शहीदों की सहादत को याद करते हुये उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की और कहा कि आज हम देश का सबसे बड़ा उत्सव आजादी मना रहें है इस अवसर पर हमें इस बात का संकल्प लेना चाहिये कि देश व समाज के हित में दी गयी जिम्मेदारी व कार्य को ईमानदारी से करने का संकल्प लें और सभी इस राष्ट्रीय पर्व को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाये। उन्होने कहा कि भारतीय संविधान में सभी को मौलिक अधिकार मिले हुये है इसके साथ ही संविधान में नागरिकों के कर्तव्य भी निर्धारित किये गये है, अधिकारों की बात करते हुये हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों के दायित्व निर्वहन में जो व्यक्ति जहां भी हो वह चाहे शासकीय सेवा या आम नागरिक हो को पूरी क्षमता, निष्ठा व ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करना चाहिये। स्वतंत्रता दिवस का पावन अवसर हमें संकल्प लेने के लिये प्रेरित करता है कि हम स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शो एवं मूल्यों को अक्षुण बनाये रखें। सरकार द्वारा संचालित महिलाओं, गरीबों के लिये भिन्न-भिन्न सरकारी योजनायें चलायी जा रही है, इन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुॅचाने का महति दायित्व अधिकारियों/कर्मचारियों का है जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाये जिससे उनका लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को आसानी से शत् प्रतिशत मिल सके। उन्होने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे है। इस महामारी से निपटने में जनता फेसकवर/मास्क का प्रयोग करे, सोशल डिस्टेसिंग का स्वतः अनुपालन करें और यदि आवश्यक न हो तो अपने घरों से बाहर न निकले। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वंदिता श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुधीर रुंगटा, वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक राजवंशी, उप जिलाधिकारी गौरीगंज महात्मा सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, सहित अन्य अधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *