50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यों को समय से पूर्ण करें कार्यदायी संस्था- जिलाधिकारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 07 फरवरी/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में जनपद में 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में आज आयोजित की गयी, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने निर्माण कार्यों को मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अनुपस्थित दो अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिये जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में कार्यदायी संस्थावार कराये जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिनके निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं। उसे सम्बन्धित को हैण्डओवर करते हुए उसका उद्घाटन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यों को समय से पूर्ण करें। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिशाषी अभियन्ता, पुलिस आवास निगम निर्माण इकाई लखनऊ व अधिशाषी अभियन्ता राजकीय निर्माण निगम के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित का स्पष्टीकरण लिये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्य रूप से सेतु निर्माण समय से पूर्ण किये जाने तथा आईडीएच के 95 आवासीय भवन को हैण्डओवर करने के लिये सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। उन्होंने पैक फेड कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि अपने कार्य समय से पूर्ण करें। जिलाधिकारी के संज्ञान में कार्यदायी संस्था द्वारा लाया गया कि दो परियोजनाओं के लिये भूमि नहीं मिल पा रही है, जिसके लिये उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया गया कि भूमि व्यवस्था करायें। इसी प्रकार उप जिलधिकारी जयसिंहपुर को भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था को भूमि व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अफीम कोठी- सिविल लाइन चैराहा तक सड़क का चैड़ीकरण की जानकारी अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देंश दिये।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, उप जिलाधिकारी लम्भुआ विधेश, उप जिलाधिकारी कादीपुर महेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर राम अवतार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, जल निगम सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *