5 वर्ष का दिव्यांग मासूम बच्चा बना एक दिन का विधायक, सुनी जनसमस्यायें

[object Promise]

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पांच साल के एक मासूम दिव्यांग बच्चे को एक दिन का विधायक बनाया गया है। पीएम मोदी के दिव्यांग प्रेम को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने एक अनूठी मिशाल पेश की है। उन्होंने महोबा में एक गांव के पांच वर्षीय बच्चे को एक दिन का विधायक बनाने का साहस दिखाया। दिव्यांग इस बालक ने न सिर्फ लोगों की शिकायतें सुनीं बल्कि सरकारी सुरक्षा में भी रहा।

विधायक बना यह बच्चा दिव्यांग है। एक दिन के विधायक प्रोटोकॉल के तहत बच्चे को सभी अधिकार भी दिए गए। नए नए विधायक बच्चे ने भी अपने अधिकारों का भरपूर उपयोग किया और जनसमस्याओं से लेकर औचक निरिक्षण तक सारी कारर्वाइ की। इसके अलावा पांच साल के विधायक देर रात चरखरी नगर कोतवाली के निरिक्षण करने भी जा पहुंचे। छोटे विधायक चैपाल गए और यहां पर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई लोगों की अर्जी स्वीकार की गईं। इसके बाद नन्हे विधायक को कोतवाली में ले जाया गया जहां नन्हें विधायक को दारोगा ने अपने हाथों से उठाकर कुर्सी पर बैठा दिया। यहां विधायक का स्वागत तो हुआ ही साथ ही शिकायतों के निस्तारण की क्या स्थिति है इसके लिए रजिस्टर भी दिखाया गया। एक दिन के विधायक के साथ लोगों ने सेल्फी खिचवाई।

एक दिन का विधायक बनने का गौरव हासिल करने का श्रेय अरुण अहिरवार को मिला। यह यह बच्चा जन्म से ही बोल पाने में असमर्थ है। उसकी यह स्थिति को देखकर मां-बाप उसके भविष्य को लेकर चिंता में रहते हैं। विधायक बनाने की घटना ने बच्चे को तो खुश किया ही साथ ही उसके मां-बाप के चेहरे पर भी मुस्कान बिखर गई।

चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने दिव्यांग को अपनी जगह जन चैपाल पर बैठा दिया। नन्हा अरुण विधायक की तरह जनसमस्याओं की अर्जी लेता रहा। उसने इशारों में कोतवाल को भी निर्देश दिए। अरुण का परिवार खुशी के मारे फूला नहीं समा रहा है। विधायक ब्रजभूषण का तामझाम लेकर नन्हें अरुण कोतवाली पहुंचे। यहां तैनात दरोगा ने उन्हें गोद में उठाकर कुर्सी पर बैठाया। कोतवाली में अरुण की खूब आवभगत हुई। अरुण को शिकायत निस्तारण रजिस्टर भी दिखाया गया।

पेशे से दिहाड़ी मजदूर तुलसीराम के घर का चूल्हा मजदूरी मिलने पर जलता है। ऐसे में अरुण को पढ़ाने की व्यवस्था नहीं है। इस पर विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने अरुण को पढ़ाने का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की। वह जहां तक पढ़ेगा, विधायक उसे पढ़ाएंगे। चरखारी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने कहा कि अरुण की सामान्य बच्चों से इतर महत्वाकांक्षी देख यह निर्णय लिया। उन्होंने आज थाने का निरीक्षण किया, संभव है कल जिलाधिकारी से भी मिलें। उन्हें एक दिन का पूरा वेतन भी मिलेगा। बुंदेलखंड के दिग्गज नेताओं में शामिल गंगाचरण राजपूत के पुत्र भी उनकी लाइन पर है। खानदानी राजनीतिक भाजपा के विधायक भाजपा के विधायक ब्रजभूषण राजपूत को चर्चाओं में रहने का शौक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *