5 माह से कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया जाने से गरीब परिवार परेशान

[object Promise]

ठाकुर बक्श सिंह की रिपोर्ट

लखनऊ । ग्राम पंचायत नटकुर, पोस्ट चंद्रावल, तहसील सरोजनी नगर, जिला लखनऊ के अंतर्गत नटकुर ग्राम के राशन कार्ड धारकों को लगभग 5 महीने से राशि नहीं दिया जा रहा है।
सनद रहे कि कोटेदार शीला देवी पिनवट की रहने वाली है। कोटा इन्हीं के पास अटैच हुआ है । ये अपनी अक्सर धमकी और दबंगई दिखाकर महिलाओं से अभद्रता का व्यवहार कर रहे है । गरीब राशन कार्ड धारक जनता को राशन नहीं दिया जा रहा है। क्षुब्ध होकर खाताधारकों ने ऑनलाइन प्रार्थना पत्र श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय को दे दिया है। उसमें भी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है। कोटेदार पंचायत भवन नटकुर मैं राशन बांटते हैं। जब भी खाता धारक उनसे राशन के लिए कहता है तो 10 – 20 खाताधारकों को बांटने के पश्चात कहते हैं कि राशन खत्म हो गया है।
ग्राम सभा के खाताधारक मीरा मिश्रा, रेखा वर्मा ,रश्मि मिश्रा, श्रीमती राधा , नंदरानी , मीना माया ,रामकली ,श्याम पति ,उषा के अलावा लगभग सभी कार्ड धारकों ने इस शिकायत की पुष्टि की है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *