ब्यूरो रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अमेठी ने बताया कि जनपद अमेठी में 30वां सडक सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन अमेठी बस स्टैण्ड पर व्यावसायिक वाहनों के चालको का रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी जिसके तहत अमेठी बस स्टैण्ड परिसर में ही नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 179 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया जिनमें 175 वाहन चालक फिट पाये गये वहीं 04 वाहन चालकों को परामर्श दिया कि नेत्र विशेषज्ञों से परीक्षण कराकर चश्मा लगवायें। परीक्षण केे दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एल0बी0 सिंह, यात्री/मालकर अधिकारी मदन चन्द्र, स्टेशन इन्चार्ज दिनेश तिवारी, नेत्र विशेषज्ञ डा0 एस0एन0 गुप्ता, प्रवर्तन सिपाही महेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य संम्बन्धित मौजूद रहे।
Leave a Reply