28 को लखनऊ आएंगी प्रियंका गांधी , शांति मार्च निकालने की योजना

[object Promise]

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ आ सकती हैं और नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर शांतिपूर्वक आंदोलन करने वालों की हौसला-अफजाई कर सकती हैं। हालांकि पदाधिकारी खुलकर जानकारी देने से मना कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी 28 दिसम्बर को लखनऊ आकर सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए आंदोलन में शामिल होने वालों का हौसला-अफजाई करेंगी। कांग्रेस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्घ स्तर पर हो रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने इस दिन शांति मार्च का आयोजन करने की योजना बनाई है, जिसमें प्रियंका गांधी के शामिल होने की उम्मीद है।

इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि लखनऊ में एनआरसी और सीएए को लेकर पिछले दिनों हुई घटनाएं भी हैं। शांति मार्च का आयोजन सेवादल की ओर से किया जा रहा है और इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार गोष्ठी भी आयोजित कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *