28 आईपीएस अफसरों का तबादला, 13 जिलों में नए एसपी-एसएसपी

[object Promise]

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की आहट के बीच तबादलों में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार ने कल शाम 28 आइपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। इस फेरबदल में 13 जिलों में एसपी-एसएसपी बदले गए हैं, जबकि अयोध्या और आजमगढ़ परिक्षेत्र (रेंज) में नए आइजी और डीआइजी भेजे गए हैं।

28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे अयोध्या के आइजी रेंज ओंकार सिंह को मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। डीजीपी के जनरल स्टाफ अफसर (जीएसओ) संजीव गुप्ता को अयोध्या भेजने के साथ एडीजी सुजीत पांडेय को नया जीएसओ बनाया गया है। सरकार ने सीधी भर्ती और पीपीएस से प्रोन्नत अफसरों की तैनाती का संतुलन भी बनाया है।

1. डॉ. संजीव गुप्ता – जीएसओ, डीजीपी- आइजी रेंज, अयोध्या परिक्षेत्र। 2. सुजीत पांडेय – एडीजी, दूरसंचार – जीएसओ, डीजीपी। 3. ओंकार सिंह – आइजी, रेंज अयोध्या – डीजीपी से सम्बद्ध। 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे। 4. मनोज तिवारी – डीआइजी, कारागार प्रशासन – डीआइजी, आजमगढ़ रेंज। 5. विजय भूषण – डीआइजी, आजमगढ़ रेंज – डीआइजी तकनीकी सेवाएं, लखनऊ। 6. आशीष तिवारी – एसएसपी, एटा – एसपी, जौनपुर। 7. दिनेश पाल सिंह – एसपी जौनपुर – डीआइजी, रेलवे, लखनऊ। 8. स्वामी नाथ – एसपी, अभिसूचना – एसपी, महोबा। 9. कुंवर अनुपम सिंह – एसपी, महोबा – पीएसी, मुरादाबाद। 10. संतोष कुमार मिश्र – एसपी, फतेहगढ़ – एसएसपी, इटावा। 11. अनिल कुमार मिश्र – एसपी, भर्ती बोर्ड – एसपी फतेहगढ़। 12. अशोक कुमार त्रिपाठी – एसएसपी इटावा – एसएसपी, बदायूं। 13. अशोक कुमार तृतीय – एसएसपी बदायूं – एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली। 14. वीरेंद्र कुमार मिश्र – सेनानायक, छठवीं वाहिनी, पीएसी मेरठ – एसपी अंबेडकरनगर। 15. शालिनी- एसपी अंबेडकरनगर – एसपी आइटेक्स, यूपी 100। 16. माधव प्रसाद वर्मा – एसपी आइटेक्स, यूपी 100 – एसपी, उन्नाव। 17. हरीश कुमार – एसपी उन्नाव – डीआइजी, पीटीएस, गोरखपुर। 18. कैलाश सिंह – एसपी पीटीएस, गोरखपुर – एसपी फतेहपुर। 19. राहुल राज – एसपी, फतेहपुर – एसपी, सीबीसीआइडी, लखनऊ। 20. स्वामी प्रसाद – सेनानायक, पीएसी एटा – एसपी जालौन। 21. डॉ. अरविंद चतुर्वेदी – एसपी, जालौन- एसपी, गाजीपुर। 22. स्वप्निल ममगैन – सेनानायक, पीएसी, मेरठ – एसएसपी, एटा। 23. यशवीर सिंह – एसपी, गाजीपुर – एसपी, हापुड़। 24. संकल्प शर्मा – एसपी, हापुड़ – एसपी, वीआइ, सुरक्षा मुख्यालय। 25. पंकज कुमार – एसपी, पीटीएस, उन्नाव- एसपी, बस्ती। 26. दिलीप कुमार – एसपी, बस्ती- डीआइजी, पीटीसी, सीतापुर। 27. विशंभर दयाल शुक्ला – डीआइजी, इओडब्लू, लखनऊ- डीआइजी एसआइटी का अतिरिक्त प्रभार। 28. घुले सुशील चंद्रभान – डीजीपी से सम्बद्ध – एसएसपी, एसआइटी, कानपुर।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *