रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आएंगे। वह 27 फरवरी को वो यहां मुंशीगंज स्थित एचएएल में स्थापित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मे नई तकनीक से बनने वाली एके-103 (असाल्ट रायफल) की नई यूनिट का शिलान्यास करेंगे। साथ ही साथ प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और यही से अमेठी को कई सौगातें देंगे।
बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कल तक सभा स्थल का भी चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमेठी मे अब तक जो विकास हुआ है उसको और गति देने के लिए प्रधानमंत्री योजनाओ का पिटारा खोलेंगे।
27 फरवरी को मोदी मुंशीगंज में एचएएल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमेठी में वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 2014 के लोकसभा क्षेत्र में अमेठी में रैली करने आए थे। प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल के संसदीय क्षेत्र में उनकी यह पहली सभा होगी।
अमेठी के आर्डिनेंस फैक्टरी में अब एके-103 तैयार की जाएगी। इसके लिए ऑर्डिनेंस फैक्टरी में नई यूनिट लगाई जाएगी। यह प्रोडक्ट पूरी तरह से मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर आधारित होगा। यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुंशीगंज स्थित हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास स्थापित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जल्द ही एके-47 की तीसरी पीढ़ी की असाल्ट राइफल एके-103 तैयार की जाएगी। इस संबंध में केंद्र की मोदी और रूस सरकार के करार को पूरा करने की जिम्मेदारी अमेठी की आर्डिनेंस फैक्टरी और रूस की कलाश्निकोव कंसर्न को दी गई है। करार में अमेठी की आर्डिनेंस फैक्टरी में नई यूनिट लगाने की बात कही गई है। यह भी तय हुआ है कि पहले चरण में 7.47 लाख एके-103 राइफल तैयार की जाएगी।वही भाजपा नेता कृष्ण कुमार तिवारी पिंकू,जिला महामंत्री कालीबख्श सिंह पीएम की रैली में भीड़ जुटाने के लिए अभी से ही तैयारी में जुट गए है।
Leave a Reply