25वें राज्यपाल के तौर पर आनंदीबेन पटेल लेंगी शपथ

[object Promise]

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के 25वें राज्यपाल के तौर पर 29 जुलाई को आनंदीबेन पटेल यहां कार्यभार ग्रहण करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री पटेल का मध्यप्रदेश से यहां तबादला हुआ है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1230 बजे होगा। अपना कार्यकाल पूरा कर चुके रामनाईक नये राज्यपाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।

पटेल सोमवार को सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर अमौसी हवाई अड्डा पहुंचेगी जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य लोग उनका स्वागत करेंगे। बाद में मुख्यमंत्री उसी दिन दोपहर 14.45 बजे राम नाईक को विदा करने एक बार फिर हवाई अड्डा पधारेंगे।

पटेल प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल होंगी। इससे पहले सरोजनी नायडू को प्रदेश का पहला राज्यपाल बनने का गौरव प्राप्त है। वह 15 अगस्त 1947 से दो मार्च 1949 के बीच संयुक्त प्रांत की राज्यपाल रही।

पटेल को जनवरी 2018 में मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। उन्होने नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 22 मई 2014 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी हालांकि अगस्त 2016 में उन्होने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होने 1998 से 2014 के बीच गुजरात में मंत्री के तौर पर अपने दायित्व का निर्वहन किया था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *