24 घण्टे में पुलिस गिरफ्त में आए 5 हत्यारे

24 घण्टे में पुलिस गिरफ्त में आए 5 हत्यारे

कौशाम्बी I  पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दलित महिला हत्याकांड का खुलासा किया है। हत्याकांड में शामिल सभी पांच शातिर आरोपियो को जेल भेज दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को पांच हज़ार का नगद इनाम भी दिया है। सराय अकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव में 17 जून की सुबह मंदा का शव गांव के बाहर खेत मे मिला था, उसके सिर में गोली मार कर हत्या की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ़्तीश शुरू की तो चौकाने वाले तत्थ सामने आये।

पुलिस ने सभी पांचों आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके पास से कत्ल में उपयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। प्रेस कांफ्रेन्स कर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गांव के ही रहने वाले महफूज अहमद ने जमीन के एक छोटे से टुकड़े और अपने विपक्षी को फंसाने के चक्कर मे दलित महिला की हत्या चार लोगों के साथ मिलकर किया था। आरोपियो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस पकड़ में आये खोपा गांव का महफूज आलम बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। इससे पहले भी महफूज आलम पर धोखाधड़ी और हत्या का मुकदमे दर्ज है। महफूज आलम ने अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद गांव में ही एक शानदार हवेली खड़ी कर ली है। इसके साथ ही इसी रुपये से कारोबार भी शरू कर दिया। महफूज आलम ने 55 साल की मंदा को मारने के लिये पूरा प्लान बनाया था, गांव के लोग पहचान न सके इसके लिए हत्या के समय सभी आरोपी काला कपड़ा पहने हुए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *