23 मई लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की मतगणना को लेकर जनपद की सीमाओं से हल्के एवं भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन।

23 मई लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की मतगणना को लेकर जनपद की सीमाओं से हल्के एवं भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 राममनोहर मिश्र के निर्देशानुसार प्रभारी यातायात अधिकारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि जनपद अमेठी में दिनांक 23 मई 2019 को होने वाली मतगणना के दौरान पार्किंग, रूट डायवर्जन में बदलाव किये गये हैं। उन्होने बताया कि मतगणना कमिर्याें तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों के वाहन रणन्जय इण्टर कालेज परिसर में पार्क किये जायेंगे एवं प्रत्याशियों के एजेण्टों तथा प्रिंण्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के मुंशीगंज, अमेठी व जामों की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन जामों-गौरींज मार्ग पर पार्किंग प्रथम (रणन्जय इण्टर कालेज मैदान), पार्किंग द्वितीय (रणन्जय इण्टर कालेज के बगल खली मैदान) व पार्किंग तृतीय (मिश्रा ट्रेडर्स के बगल खाली मैदान) में तथा जायस की ओर से आने वाले वाहन लोदी बाबा पुलिया से पहले दाहिने ओर खाली मैदान में पार्क कराये जायेंगे तथा इलेक्ट्रनिक मीडिया की ओ0बी वैन मनीषी महिला महाविद्यालय के सामने बैरीकेडिंग के पीछे पेट्रोल पंप पर खडी होंगी।

23 मई लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की मतगणना को लेकर जनपद की सीमाओं से हल्के एवं भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन।

उन्होने बताया कि मतगणना दिनांक 23 मई 2019 को प्रातः 04ः00 बजे से मतगणना समाप्ति तक जनप अमेठी की सीमाओं से भारी वाहन जैसे ट्रक, ट्रेलर, टैंकर डम्पर आदि वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जनपद रायबरेली की ओर से आने वाले भारी वाहन फुरसतगंज, जनपद सुलतानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन थाना मुंशीगंज, जनपद प्रतापगढ की ओर से आने वाले भारी वाहन थाना अमेठी व सैंठा चैराहा, जनपद बाराबंकी, अयोध्या से आने वाले भारी वाहन थाना क्षेत्र शिवरतनगंज, बाजारशुकुल, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना में निषेधित/डायवर्ट किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर की ओर से आने वाले हल्के वाहन जैसे कार, बस आदि गौरीगंज मुसाफिरखाना तिराहे से नेता रोड तिराहे से दयालापुर होते हुए गांधीनगर तिराहे से भेजे जायेंगे। जनपद राबरेली की ओर से आने वाले हल्के वाहन गांधीनगर तिराहे से दयालपुर होते हुुए नेता रोड से मुसाफिरखाना तिराहा गोरीगंज होकर भेजे जायेंगे। अमेठी की ओर से आने वाले हल्के वाहन टिकरिया तिराहे से सुलतानपुर रोड से मुसाफिरखाना तिराहा गौरीगंज से नेता रोड तिराहा दयालपुर से गांधीनगर से होकर भेजे जायेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई भारी वाहन अमेठी से आ जाता है तो उसको सगरा तिराहे से मुंशीगंज से होकर मुसाफिरखाना की ओर से निकाला जायेगा। प्रतापगढ की ओर से आने वाले हल्के वाहन को सब्जीमंडी तिराहा गौरीगंज से दायें सुलतानपुर रोड से मुसाफिरखाना तिराहा गौरीगंज से नेता रोड तिराहा से दयालपुर से गंाधीनगर तिराहा की ओर से भेजे जायेंगे। इसी प्रकार मुसाफिरखाना की ओर से आने वाले हल्के वाहनों का नेता रोड से दाहिने दायालपुर होकर जथा जामों की ओर से आने वाले हल्के वाहन भी नेता रोड तिराहे से होकर निकाले जायेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *