रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 राममनोहर मिश्र ने बताया कि 37-अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की मतगणना दिनांक 23 मई 2019 को प्रातः 08ः00 बजे से इन्दिरा गांधी पी0जी0 कालेज, गौरीगंज में विधानसभा क्षेत्र- 184-जगदीशपुर (अ0जा0) व 185-गौरीगंज, तथा मनीषी महिला महाविद्यालय, गौरीगंज में विधानसभा क्षेत्र- 178-तिलोई व 168-अमेठी में सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया।
कि मतगणना का परिणाम ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा घोषित किया जायेगा। मतगणना केन्द्र से 200 मीटर परिधि के भीतर उम्मीदवार, उनके निर्वाचक अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता, मतगणना कार्मिक, सुरक्षा कार्मिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य सभी का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ता भी आग्नेयास्त्र एवं सेलुलर फोन सहित गणना परिसर में नहीं जा सकेंगे एवं मतगणना परिणाम की घोषणा होने के उपरान्त विजयी प्रत्याशी द्वारा किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जायेगा। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण जनपद में पहले से ही धारा-144 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू है।
Leave a Reply