लखनऊ: सपा ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव इसी साल होने की सम्भावना है जिसके चलते उसने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का मानना है कि बूथस्तर पर मजबूत संगठन बनाकर भाजपा को परास्त किया जा सकता है।
सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश समेत कई भाजपा शासित राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा इन्हीं चुनावों के साथ लोकसभा चुनाव भी करा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सम्भावनाओं के मद्देनजर सपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
जानिए इस लड़की के साथ कांस्टेबल ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा ये फोटो !
पार्टी ने एक प्रोफार्मा जारी करके लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आवेदन मांगे हैं, जो फिलहाल 31 जनवरी तक जमा होंगे। बाद में इसकी तारीख बढ़ाई भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बूथस्तर पर मजबूत संगठन बनाकर भाजपा को परास्त किया जा सकता है।
Shashi Yadav हत्याकांड मामले में सपा के पूर्व विधायक रामवीर सिंह पहुंचे जेल
Leave a Reply