2 इनामी बदमास समेत 6 गिरफ्तार

[object Promise]
रिपोर्ट- केशवा नन्द शुक्ला
रायबरेली जिले के भदोखर पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस व स्वाट टीम ने अंतर्जनपदीय 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश समेत 6 लोगो को  अवैध असलहे समेत बड़ी मात्रा में लूट के सामन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशो पर पहले से एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
इनमे से शत्रोहन व साजन  25-25 हजार के इनामी भी है। पुलिस की माने तो ये सभी लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। पहले बाइक से रेकी करते और फिर घटना को अंजाम देते थे।  रायबरेली समेत आस पास के कई जनपफो में ये सब वारदात को अंजाम दे चुके है। इनका आपराधिक इतिहास भी लंबा चौड़ा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *