थाना फुरसतगंज पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 03नफर अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के नेत़ृत्व में अवैध शराब के बनाने व क्रय विक्रय के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में संदीप कुमार राय थानाध्यक्ष फुरसतगंजमय हमराह शनिवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर डिघिया बार्डर पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में 02 अभियुक्त क्रमश:1. वीरेन्द्र कुमार, 2. विनोद कुमार यादव को 19 पेटियों में 855 क्वार्टर अवैध मिलावटी शराब(बाम्बे गोल्ड स्पेशल विह्सिकी) व 70 ली0 एथाइल एल्कोहल व मिलावटी शराब बनाने की सामग्री के साथगिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्तों की निशानदेही पर रामपुर जलालपुर में एक मकान में एथाइल एल्कोहल से अवैध अपमिश्रित शराब बनाते हुए एक व्यक्ति राजेश कुमार कोरी को गिरफ्तार किया गया तथा एक व्यक्ति दिवाकर तिवारी फरार हो गया । मौके से अवैध अपमिश्रित शराब बनाने की सामग्री एथाइल एल्कोहल, रैपर, खाली शीशी व ढक्कन आदि बरामद हुई ।
Leave a Reply