[object Promise]
अमेठी l आगामी 19 नवम्बर 2018 को सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय एल्मिको द्वारा राष्ट्रीय वायोश्री योजनान्र्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक/कृत्रिम उपकरण वितरित किए जायेगें। कार्यक्रम से पहले ही 990 दिव्यांगजनों और 502 वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा।
जिलाधिकारी शकुन्तला गौतम ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित संस्था के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारी समीक्षा बैठक किया। बैठक के उपरान्त जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य तथा संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस योजना में 990 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व व्हील चेयर तथा 502 वरिष्ठ नागरिकों को कान की मशीन, छड़ी, बैसाखी, चश्मा, कृत्रिम दांत आदि जैसे निशुल्क कृत्रिम उपकरण वितरित किए जायेगें।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनोज कुमार, अपर जिलाधिकारी ईश्वर चन्द्र, डिप्टी जनरल मैनेजर संजय सिंह, कनिष्ठ प्रबंधक संदीप कुमार, विजय गुप्ता सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply