10.40 करोड की लागत से निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट तथा 5.38 करोड की लागत से डीएम आवास का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

[object Promise]

ईंट और मसाले के सैम्पल की जांच के दिये निर्देश।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरूण कुमार ने आज जामों रोड स्थित निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट तथा जिलाधिकारी आवास का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट में मिट्टी की पटाई, टाइल्स की फिटिंग, सडक निर्माण, बाउडीवाल निर्माण की गुणवत्ता को जाॅचा। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति को लेकर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लायें व निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता का सर्वाेच्च प्रथमिकता के साथ अनुपालन किया जाय।
जिलाधिकारी ने आज 10.40 करोड रूपये की लागत से बन रहे निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट तथा 5.38 करोड रूपये की लागत से निर्माणाधीन जिलाधिकारी आावास का निरीक्षण किया। उक्त निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस निर्माण खण्ड फैजाबाद द्वितीय के द्वारा कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयोग हो रहे ईटों में दरारें, आकार, साइज को देख नाराजगी जाहिर करते हुए ईंट एवं मसाले के सैम्पल को लेकर जांच करने के निर्देश परियोजना प्रबन्धक सी0एन0डी0सी0 को दिया, साथ ही जाॅचोरान्त रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट परिसर एवं जिलाधिकारी आवास में मिट्टी भरवाने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी सहित सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *